फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोच में परिवर्तन आने से भ्रष्टाचार पर लगेगी रोक

Sat, 31 Oct 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे सतर्कता विभाग की ओर से मनाए जाने वाले यात्री सतर्कता जागरूकता सप्ताह के लिए जनपद में आए पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक  पीएन राय ने कहा कि भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिये अपनी सोच में परिवर्तन लाना होगा। हम खुद कमजोर हो गये हैं, हमें मजबूत होकर भ्रष्टाचार तंत्र को रोकना होगा ।
विज्ञापन



डीसीएसके डिग्री कालेज में आयोजित संगोष्ठी में उन्होंने कहा कि हम सभी को गलत तथ्यों के विरुद्ध तत्परता से साक्ष्य उपलब्ध कराते हुए अपनी गवाही देनी चाहिए। जिससे भ्रष्टाचार का जड़ से उन्मूलन किया जा सके। राय ने कहा कि हमारा उद्देश्य भ्रष्टाचार के विरुद्ध वातावरण तैयार करना है ।


डीसीएसके महाविद्यालय के प्राचार्य डा. शिवशंकर सिंह ने कहा कि हमारे देश में सही सोच के बहुत सारे व्यक्ति हैं। ऐसे लोगों को भ्रष्टाचार से दूर करने की मुहिम में आगे आकर कार्य करना होगा। डीआरएम एसके कश्यप ने कहा कि कार्यों में पारदर्शिता एवं समय पालन लाकर भ्रष्टाचार की रोकथाम पर लगाम लगाया जा सकता है।
विज्ञापन



 इस दौश्रान डीसीएसके महाविद्यालय में भ्रष्टाचार दूर करने के उपायों पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अमित यादव प्रथम, शिवांगी यादव द्वितीय एवं सौरभ सिंह तृतीय स्थान पर रहे।


संगोष्ठी में अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन उप मुख्य सतर्कता अधिकारी/यातायात, पूर्वोत्तर रेलवे एमएन राय ने किया। इसके बाद डीएसएसके पीजी कालेज से अतिथियों ने झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली नगर का भ्रमण करने के बाद रेलवे  स्टेशन पर पहुंची जहां पर स्काउट गाइड कैडेटों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें