फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता बनी चंद्रवार टीम

विज्ञापन
हलधरपुर में नाइट क्रिेकेट प्रतियोगिता की विजेता चंद्रवार टीम  को ट्राफी देते  मुख्य अति​थि। स्र
विज्ञापन
हलधरपुर ग्राम पंचायत स्थित काली माता मंदिर के समीप मैदान में आयोजित हलधरपुर चैंपियन ट्रॉफी नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-2 का फाइनल मुकाबला बुधवार रात खेला गया, जिसमें बलिया की चंद्रवार टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

बुधवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में चंद्रवार और मुंशीपुरा टीम आमने-सामने थीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंशीपुरा की टीम ने 10 ओवर में 112 रन बनाए। जवाब में चंद्रवार टीम ने नौ ओवर में 113 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।
फाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया। प्रतियोगिता के विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख रानीपुर अरुण कुमार सिंह रहे। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व प्रधान केदार सिंह, धर्मेंद्र सिंह मुन्ना, अजय सिंह बघेल, सोनू सिंह, अनुज सिंह, हरिओम सिंह, मनीष सिंह, सोनू अहमद, निखिल सिंह और सुनील कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। मैच की कमेंट्री सोनू सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें