फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: चंद्रा पब्लिक स्कूल की छात्रा आस्था चौहान ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान

विज्ञापन
आस्था चौहान। दसवीं, 97.8 प्रतिशत ,चन्द्रा प​ब्लिक स्कूल,मऊ। - फोटो : मृतक अब्दुल सलाम।
विज्ञापन
सीबीएसई 10वीं का परीक्षा परिणाम बुधवार को जारी किया गया। इस वर्ष छात्राओं ने टॉप थ्री में जगह बनाकर बाजी मारी है। नगर के चकमेहदी स्थित चंद्रा पब्लिक स्कूल की छात्रा आस्था चौहान ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन


इसी विद्यालय की छात्रा आनंदी गुप्ता ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। चंद्रा पब्लिक स्कूल के छात्र शैलजा मद्धेशिया, आयुष चौहान और सनबीम स्कूल की छात्रा रिया ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
जिले में सीबीएसई से संबद्ध 36 माध्यमिक विद्यालय हैं। 10वीं की परीक्षा में 4534 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 4487 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इस वर्ष टॉप थ्री में छात्राओं ने जगह बनाकर अपनी श्रेष्ठता साबित की है।
विज्ञापन

जिले के अधिकांश विद्यालयों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने कई विषयों में शत-प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी काबिलियत दिखाई है। प्रत्येक विद्यालय के काफी संख्या में छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं।
नगर के चकमेहदी स्थित चंद्रा पब्लिक स्कूल की छात्रा आस्था चौहान ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। इसी विद्यालय की छात्रा आनंदी गुप्ता ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
चंद्रा पब्लिक स्कूल के छात्र शैलजा मद्धेशिया, आयुष चौहान और सनबीम स्कूल की छात्रा रिया ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर केसी पीटर ने परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें