मधुबन के शहीद इंटर कालेज में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते डीआईओएस केसी भारती।
- फोटो : mau
मधुबन तहसील मुख्यालय स्थित शहीद इंटर कालेज त्र्े प्रांगण में चल रही दो दिवसीय जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गई। बेहतरीन खेल प्रदर्शन के आधार पर मधुबन तहसील चैंपियन बना।
मुख्य अतिथि जिला विल्द्यालय निरीक्षक डा. केसी भारती ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। मधुबन तहसील मुख्यालय स्थित शहीद इंटर कालेज के प्रांगण में चल रहे दो दिवसीय जनपदीय खेलकुद प्रतियोगिता के अंतिम दिन दौड़, लंबी कूद, कबड्डी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मधुबन तहसील क्षेत्र के प्रतिभागियों ने 188 अंक पाकर प्रथम स्थान हासिल किया।
वहीं सदर तहसील को दूसरा तथा घोसी तहसील को तीसरा तथा मुहम्मदाबादगोहना तहसील को चौथा स्थान मिला। सीनियर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में महिमा, सीनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में संदीप अव्वल रहे। जूनियर बालिका वर्ग में 200 मीटर मंशा तथा जूनियर बालक वर्ग 200 मीटर में सतवंत कुमार तथा संगम साहनी चैंपियन रहे।
इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डा. केसी भारती ने कहा कि हार और जीत दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं। खिलाड़िय़ों को अनुशासित रहकर लगन एवं आस्था के साथ मेहनत करनी होगी। समारोह को योगेंद्र सिंह, लालमणि यादव, रमाकांत यादव, श्रीराम बर्नवाल , जयराम सिंह यादव, अमोघदर्शन त्रिपाठी ने संबोधित किया। संचालन मनोज सिंह ने किया।