फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सेरेमनी 5.0 का 2000 करोड़ का लक्ष्य, निवेशकों की मदद प्राथमिकता

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते सीडीओ प्रशांत नागर।स्रोत-सूचना विभाग
विज्ञापन
मऊ। मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 5.0 की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इसमें सीडीओ ने बताया कि इस साल ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 5.0 का लक्ष्य 2000 करोड़ रुपये का निवेश है। सीडीओ ने लीड बैंक मैनेजर को निर्देश दिया कि जो भी निवेशक अपना आवेदन बैंक में करता है, उसका प्राथमिकता के आधार पर सहयोग करें।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ ने बताया कि यूपी को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य है। इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है। कहा कि यूपी को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए हम सबकी सहभागिता जरूरी है। जनपद को लेकर ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 5.0 का लक्ष्य दो हजार करोड़ का लक्ष्य निर्धारण किया गया है। इसमें जिला उद्योग प्रोत्साहन और उद्यमिता विकास केंद्र, जिला उद्यान विभाग, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण चिकित्सा, शिक्षा विभाग, हथकरघा वस्त्र उद्योग विभाग, पशुपालन विभाग, पर्यटन विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, मत्स्य विभाग, वन विभाग, जिला आपूर्ति विभाग, जिला पंचायती राज विभाग, ऊर्जा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों को लक्ष्य पूरा करने को लेकर निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि निवेश करने वाले लोगों का भरपूर सहयोग करना होगा। इस मौका पर उद्योग मित्र मोहसिन, परियोजना निदेशक रामबाबू त्रिपाठी, उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन, अधिशासी अभियंता विद्युत भुवन राज सिंह, जिला उद्यान अधिकारी संदीप गुप्ता सहित संबंधित आधिकारिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें