फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केक काटकर मनाया एमएलसी अरविंद शर्मा का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा एमएलसी अरविंद शर्मा का 59वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया। इस अवसर पर पौधरोपण करने के साथ ही रक्तदान किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल परिसर, शीतलामाता मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान कर महादानी बनने का गौरव हासिल किया। इस अवसर पर विकास राय, सचिदानंद मिश्र, अमित गुप्ता, राघवेंद्र राय शर्मा, हिमांशु राय, राजेश राय, सुबाष यादव, कृष्ण कुमार यादव, चंद्रशेखर पासवान, संदीप सिंह, राहुल चौधरी, अंकित राय, अभय शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

रानीपुर संवाददाता के अनुसार एमएलसी अरविंद शर्मा द्वारा गोद लिए गए ब्लाक मुख्यालय स्थित सीएचसी पर रविवार को एमएलसी अरविंद शर्मा का 59वां जन्मदिन केक काटकर और अस्पताल परिसर में पौधरोपण कर मनाया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जनपद के समस्त नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के लिए एक-एक पौधा लगाने की जरुरत है। कहा कि वृक्षों से शुद्ध आक्सीजन प्राप्त होती है, जो हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है। इस मौके पर प्रभारी दिनेश कुमार, अरुण कुमार शर्मा, नरेंद्र तिवारी, सौरभ सिंह, तारकेश्वर राय, अंकित राय, विकास राय, डॉ. इश्तेखार, फूलबदन यादव, एकलव्य सिंह शामिल रहे।
कोपागंज ब्लाक के कसारा ग्रामसभा के ठाकुर मंदिर में पूर्व आईएएस अधिकारी एवं वर्तमान में विधान परिषद सदस्य अरविंद कुमार शर्मा के जन्मदिन पर युवाओं ने समाजसेवी एवं लेखक दिव्येन्दु राय के नेतृत्व में हवन यज्ञ करके दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान प्रमुख रूप से सौरभ राय, दीपक मिश्रा, नवनीत राय, दीपक कन्नौजिया, दीपक राय, अभिनव राय, सिंटू राय, राजेश वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें