फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई 12वीं में निधि की बल्ले-बल्ले

Mon, 25 May 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई के 12वीं का रिजल्ट सोमवार को घोषित हुआ। चंद्रा पब्लिक स्कूल की निधि सिंह ने 95.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में परचम लहराया। लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल की कहकशां परवीन ने 94.8 प्रतिशत हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया। चंद्रा पब्लिक  स्कूल की सौम्या गुप्ता ने 93.4 प्रतिशत प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन



 सुबह से रिजल्ट को लेकर छात्र छात्राओं मेें बेकरारी देखी गई। बच्चों की भारी भीड़ रिजल्ट देखने के लिए साइबर कैफे पर नजर आई। विभिन्न स्कूलों के कई छात्र छात्राओं ने भी 90 फीसदी से ऊपर अंक हासिल किया।


किसी विषय में शत प्रतिशत अंक पाने वाले भी कम नहीं हैं। सफल छात्र-छात्राओं के घरों में जमकर लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा किया, कई ने अपनी सफलता का श्रेय अपने ईष्ट को देते हुए मंदिरों में पूजा आदि कर प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन



नगर के चंद्रा पब्लिक स्कूल का रिजल्ट 98 प्रतिशत रहा। विद्यालय की निधि सिंह 95.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद में पहला स्थान हासिल किया। इसी विद्यालय की सौम्या गुप्ता ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय में दूसरा स्थान हासिल किया।


 लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल का 12वीं का परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत रहा। विद्यालय की बायोग्रुप की छात्रा कहकशां परवीन ने 94.8 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया।


इसी क्रम में प्रियांशु रतन द्विवेदी ने 94.6 प्रतिशत प्राप्त कर विद्यालय में दूसरा स्थान हासिल किया।  मैथ ग्रुप में मधुप प्रकाश ने 94.6 प्रतिशत हासिल कर पहला स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्रबंधक विजयशंकर यादव, प्रधानाचार्य विभा यादव ने बेहतर रिजल्ट के लिए छात्रों व शिक्षकों को बधाई दी।


इसी क्रम में केंद्रीय विद्यालय का परीक्षा परिणाम 86.4 प्रतिशत रहा। विद्यालय के शुभम गुप्ता 93.4 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। इसी क्रम में श्वेता सिंह ने 94 प्रतिशत प्राप्त कर कर मानविकी वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।


केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य बीराम ने सफल छात्र छात्राओं को बधाई दी। नगर के अमृत पब्लिक स्कूल का रिजल्ट 94 प्रतिशत रहा। विद्यालय के प्रियांशु चौबे ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं, रामरती देवी सेकंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम 88.7 प्रतिशत रहा।


रिजल्ट के मद्देनजर सुबह से ही वेबसाइट स्लो चलने से परीक्षार्थियों के दिल की धड़कनें तेज थी। रिजल्ट को लेकर छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में दोनों में बेचैनी रही। कई छात्रों ने मोबाइल के माध्यम से तो कई ने घर पर ही इंटरनेट पर रिजल्ट देखा। कुछ ने साइबर कैफे का सहारा लिया।


 कुछ ग्रामीण इलाकों से छात्र सुबह से ही शहर पहुंच गए थे। जैसे-जैसे रिजल्ट आता गया वैसे परीक्षार्थियों का उत्साह बढ़ता गया। कोई फर्स्ट क्लास पास होने पर उछल जाता तो कई विषय में विशेष योग्यता पाकर इतरा रहा था। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें