फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई 10वीं,12वीं के परीक्षार्थियों को केंद्र बदलने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी इस बार अपना परीक्षा केंद्र बदल सकेंगे। इसके लिए परीक्षार्थी को अपने विद्यालय के माध्यम से 31 मार्च तक आवेदन करना होगा। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए बोर्ड ने परीक्षार्थियों के लिए यह सहूलियत दी है। सीबीएसई बोर्ड की 2021 की 10वीं व 12वीं की परीक्षा में जिले मेें पांच हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिले में सीबीएसई से संबद्ध 31 विद्यालय हैं। सीबीएसई10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में पांच हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं चार मई से प्रस्तावित हैं। कोरोना संक्रमण के चलते कुछ छात्र गैर जनपद या दूसरे प्रदेशों चले गए हैं। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सीबीएसई की तरफ से इस वर्ष नई व्यवस्था शुरू की गई है। इसके लिए परीक्षार्थी को 31 मार्च तक अपने स्कूल में केंद्र बदलने के लिए आवेदन करना होगा। इसके बाद बोर्ड आवेदन पर विचार करेगा। इसके बाद केंद्र बदलने पर मुहर लगेगी। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं केंद्र व्यवस्थापकों को दुरुस्त करानी होंगी। सचल दल भी बनाए जाएंगे। जो केंद्रों पर परीक्षा की शुचिता की निगरानी करेंगे। परीक्षा के दौरान कोरोना संक्रमण की रोकथाम के सभी इंतजाम करने होंगे। इस संबंध में जिला समन्वयक सीबीएसई पीएल जैसी का कहना है कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सीबीएसई की 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थियों को केंद्र बदलने की सुविधा दी गई है। परीक्षार्थियों को अपने विद्यालय में 31 मार्च तक आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें