फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान से अनुपस्थित 40 कर्मियों पर केस

Fri, 04 Dec 2015 11:26 PM IST
case on the 40 personnel absent from the vote
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे चरण के होने वाले पंचायत चुनाव के लिए ब्लाक मुख्यालय से रवाना हो रही पोलिंग पार्टियों का निरीक्षण करने पर्यवेक्षक, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक पहुंचे। इस दौरान मतदान कार्य से गैरहाजिर रहने वाले 40 कर्मियों पर केस दर्ज कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के 83 ग्राम प्रधानों व 1015 ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिये आज होने वाले मतदान के लिये शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय से समस्त पार्टिया निर्धारित बूथों के लिये रवाना होने के कार्य का जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक शिवप्रसाद के साथ निरीक्षण किया।


 उन्होंने ब्लाक में जाकर चुनाव कर्मियों की रवानगी व तैयारी का जायजा लिया। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने मतदान कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार ही चुनाव में सहभागिता निभायें साथ ही किसी भी प्रकार की गड़बडी़ की सूचना फौरन संबधित सेक्टर मजिस्ट्रेट को दें।
विज्ञापन



 उन्होंने चुनाव अधिकारी को निर्देश दिया कि रिजर्व महिला मतदान कर्मियों को अल्पसंख्यक बाहुल्य गांवों में अतिरिक्त चुनाव कर्मी के रूप में तैनात करें ताकि महिला मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। अधिकारियों ने रानीपुर ब्लाक में भी पोलिंग पार्टियों को रवाना किया साथ ही स्ट्रांग रूमों का भी  निरीक्षण किया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें