फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट और धमकी मामले में आठ के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। घोसी कोतवाली पुलिस ने रविवार को कटिहारी निवासी विजय शाही पुत्र राम विनय शाही की तहरीर पर मारपीट कर घायल करने, धमकी देने आदि को लेकर आठ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। दूसरे पक्ष ने भी पांच के विरुद्ध तहरीर दिया है।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार शनिवार को विजय शाही के गांव में कुशहा खंतीया निवासी दिनेश यादव पुत्र लालसा अपने लोडर से मिट्टी गिरा रहे थे। जिस पर विजय शाही ने पूछ दिया कि मिट्टी कहां से लाकर गिरा रहे हो। इतने पर दिनेश यादव थोड़ी देर बाद अपने भाई राजेश यादव, बृजेश यादव के साथ अपने गांव के जितेंद्र यादव, पवन यादव, करमपुर सरबसपुर निवासी राम आधार यादव, कटीहारी निवासी पत्ता यादव, घुरहू यादव को लेकर आए और आते ही गाली देने के साथ मुझे लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिए। बचाने आए चचेरे भाई अंकित शाही को भी मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से राजेश यादव ने विजय शाही के पक्ष के पांच के विरुद्ध मारपीट, ट्रैक्टर को क्षति पहुंचाने आदि को लेकर तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें