मऊ। जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए रविवार को आईसीएमआर (इंडियन काउसिंल ऑफ मेडिकल रिसर्च) की केंद्रीय टीम मऊ जिले पहुंची। टीम ने अलग अलग स्थानों से सैपलिंग और लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग की। साथ ही लोगों को कोरोना के लक्षण और उससे बचाव की जानकारी दी।
डीटीओ डॉ.सत्यप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि दो टीमों में 23 लोग शामिल है। दोनों टीमें रविवार को जिले में पहुंची, इसके बाद टीम ने मऊ नगर के वार्ड नं 12 मे 45, रतनपुरा ब्लॉक के इटौरा में 40 ,परदहां ब्लॉक के ताजपुर, मुहम्मदाबाद ब्लॉक के वार्ड नं-3 और कोपागंज ब्लॉक के इकौना में 40 लोगों की सेंपलिग की गई । वहीं डीटीओ डॉ एसपी अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को फतहपुर मंडाव के मर्यादपुर, बड़राव के करमपुर, घोसी के अरियासो, रानीपुर में गरीब पट्टी और मुहम्मदाबाद के घुटमा में सेंपलिग के साथ लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग करेंगी। सीएमओ डा. एससी सिंह ने बताया कि यह टीम संकलित किए गए सेंपलों की जांच कर उस पर रिसर्च करेंगी।