फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: किशोरियों को भगाने के दो मामलों में केस

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के दो अलग अलग जगहों से दो किशोरी को बहला भगाने के मामले में पुलिस ने शनिवार की शाम मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला द्वारा दर्ज मुकदमे के अनुसार बीते 29 मई की सुबह उसकी पुत्री कहीं लापता हो गई। खोजबीन में पता चला कि चमरही गांव निवासी योगेंद्र, जगदीश, चंद्रमी और दुर्गा बहला फुसलाकर कहीं भगा दिए हैं।
विज्ञापन

दूसरी घटना मझवारा क्षेत्र की है। पिता द्वारा दर्ज मुकदमे के अनुसार बलिया जिले के बेल्थरारोड भीरा निवासी आयुष उर्फ गोलू और घोसी कोतवाली के रसूलपुर गोदल निवासी जयहिंद बीते 29 को उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गए। दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें