फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: किशोरी और युवती को भगाया दो पर मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना की पुलिस ने किशोरी और युवती को बहला फुसलाकर भगाने के दो अलग अलग मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। सरायलखंसी थाना के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 18 नवंबर को उसकी नाबालिग पुत्री घर में अकेली थी। तभी दक्षिण टोला थाना के कासिमपुर निवासी सत्यम राजभर उसके घर में घुस गया और उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया।
विज्ञापन

काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। दूसरे मामले में थाना के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि 20 नवंबर को उसकी पुत्री घर से गायब हो गई। आस पड़ोस और रिश्तेदारों के यहां भी उसका कुछ पता नहीं चला। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि उसके घर आने वाले एक युवक उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। उसी युवक के मोबाइल नंबर से उसकी पुत्री ने 20 नवंबर को बात किया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष सौरभ राय ने बताया कि दोनों मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पुलिस दोनों मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें