फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में कोर्ट के आदेश पर दो भाइयों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपने चचेरे भाई पर उसके हिस्से की जमीन बेंचकर रुपये ले लेने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज लिया है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहाना थाना क्षेत्र के अतरारी गांव निवासी ईसरार अहमद द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार वह जीविकोपार्जन के लिए काफी दिनों से मुहम्मदाबाद गोहना के अतरारी गांव में अपना मकान बनाकर रहता है। उसका पुस्तैनी मकान चिरैयाकोट के मलिक मुहल्ला में है। उसमें इसरार के चाचा के लड़के सरफराज और उसका एक और भाई रहता है। आरोप है कि दोनों ने मिलकर जुलाई 2019 में चोरी से इसरार के हिस्से की जमीन मकान को बेंच दिये और उसकी बिक्री से मिले रुपये गायब कर दिए। स्थानीय पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी सरफराज अहमद और उसके भाई के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें