फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: घर में घुसकर मारपीट के आरोप में चार नामजद, दो अज्ञात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खलीसा गांव में एक व्यक्ति की तहरीर और कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मारपीट के आरोप में छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मुकदमे के अनुसार शिवचंद का आरोप है कि होली के दिन 15 मार्च को सुबह 9.30 बजे आरोपी चंदन, बुद्धू, रिकी और गौरव राजभर के साथ दो अन्य अज्ञात उन्हें अकारण गाली दे रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने उन्हें लाठी डंडे से मारा पीटा।
विज्ञापन

जान बचाने के लिए जब वह घर में भागे तो आरोपियों ने घर में घुसकर परिवार के अन्य सदस्यों को भी लाठी डंडा, लात, घुसा से जमकर मारा। घटना की सूचना पुलिस को दिया लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं किया। उल्टे पीड़ित को शांति भंग के आरोप में जेल भेज दिया। न्यायालय ने तथ्यों का संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश पारित किया। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें