फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्पेट एक्सपो : सीईपीसी ने स्टाॅल की दर 2000 रुपये प्रति वर्ग मीटर घटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) ने भदोही में आगामी 11 अक्तूबर से होने वाले चार दिवसीय कालीन मेले के लिए स्टाॅल की कीमतों में प्रति वर्ग मीटर दो हजार रुपये की कमी करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

यह निर्णय मंगलवार को एक्सपो मार्ट में हुई सीईपीसी प्रशासनिक समिति की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन कुलदीप राज वाटल ने कहा कि मौजूदा समय में अमेरिका के 50 प्रतिशत टैरिफ से उपजी समस्याओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि कीमतों में कमी उन पर भी लागू होगी, जिन्होंने पहले से स्टाॅल बुक करा रखी है और वे भी इसका लाभ उठा सकेंगे जो अभी बुकिंग कराएंगे।
आगामी 11 अक्तूबर से भदोही में होने चौथा कार्पेट एक्सपो होना है। अब तक तीनों एक्सपो में एक दिन में और अधिकतम दो दिन में सभी स्टाॅल बुक हो जाते थे लेकिन इस वर्ष सीईपीसी ने स्टाल की कीमतें भी बढ़ा दी थीं और लोगों पर अमेरिकी टैरिफ की मार का भी असर है।
विज्ञापन

इसलिए स्टाॅल की बुकिंग दो सप्ताह के बाद भी अब तक हाउस फुल नहीं हो सका है। कहा जा रहा है कि इसे देखते हुए परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया। प्रशासनिक समिति के सदस्य संजय गुप्ता ने पहले ही परिषद चेयरमैन से स्टाल की कीमतें कम करने की मांग की थी।
बीते साल भदोही में हुए एक्सपो में स्टाल की दरें अधिकतम 6500 प्रति वर्ग मीटर थी लेकिन इस वर्ष बढ़ाकर अधिकतम 11 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दी गई थी। इसका स्टाॅल की बुकिंग पर असर पड़ा है। बैठक में कहा गया कि दरें घटाने के बाद बुधवार से पुनः बुकिंग शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें