फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कॉलेजों में चलेगी कॅरिअर क्लास, विद्यार्थियों को रोजगार और कॅरिअर विकल्पों का मिलेगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के माध्यमिक और डिग्री कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को रोजगार के बेहतर विकल्प के बारे में जानकारी दी जाएगी। सेवायोजन विभाग की तरफ से विद्यार्थियों को रोजगार और कॅरिअर विकल्पों के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। इस अभियान को जुलाई माह से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 519 माध्यमिक विद्यालय और 160 डिग्री काॅलेज हैं। कॉलेजों में ग्रीष्म अवकाश चल रहा है लेकिन कॉलेजों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को रोजगार दिलाने की कवायद तेज हो गई है। सेवायोजन विभाग की तरफ से बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए समय-समय पर मल्टीनेशनल कंपनियों को बुलाकर रोजगार मेले का आयोजन कराया जाता है। अब सेवायोजन विभाग सीधे तौर पर पढ़ाई करने वाले युवाओं से जुड़कर उन्हें शिक्षा देगा कि किस क्षेत्र में रोजगार के अवसर अधिक है। सेवायोजन विभाग के अधिकारी प्रति माह इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेजों में जाकर विद्यार्थियों को एकत्र कर कार्यशाला करेंगे। उनकी रुचि के अनुसार से पढ़ाई करने और कैसे उस लक्ष्य तक पहुंचेंगे। इसके बारे में बताएंगे। यह अभियान जुलाई में विद्यालय खुलने के साथ शुरू हो जाएगा। इस बाबत जिला सेवायोजन अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने बताया है कि विद्यार्थियों को कॅरियर के संबंध में जानकारी दी जाएगी। इसके लिए इंटर कॉलेजों में 11वीं, 12वीं और महाविद्यालयों में कार्यशाला आयोजित किया जाएगा। विद्यार्थियों को रोजगार और कॅरिअर विकल्पों के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। साथ ही रोजगार मेले में भी बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें