हलधरपुर थाना क्षेत्र के फंटासिया वाटर पार्क के पास शनिवार की देर शाम नौ बजे के करीब पिकअप-कार में टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल लाकर भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार कार सवार अखंड प्रताप सिंह (30) निवासी ग्राम पंचायत जोगापुर, कृष्ण कन्हैया (20) और मनीष कुमार (22) निवासी भुडुसुरी रतनपुरा बाजार से मऊ के तरफ जा रहे थे। फटांसिया वॉटर पार्क के पास विपरीत दिशा से आ रही पिकअप से उनके कार की जोरदार टक्कर हो गई।
यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के लोग आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि कार सवार तीनों गंभीर रूप से घायल दिखे, लोगों ने पिकअप चालक और पिकअप को पकड़कर अपने कब्जे में लेकर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मिली भगत से इन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगापुर पहुंचाया।