फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पोल तोड़ते हुए खाई में पलटी कार, एयर बैग खुलने से बची दो युवकों की जान

Sat, 21 Mar 2026 11:29 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau Car Accident: मऊ जिले में एक कार पोल तोड़ते हुए खाई में पलट गई। गनीमत रही कि कार में सवार चालक व एक अन्य की जान बच गई। जबकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खरगजेपुर गांव के पास शनिवार की सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से पोल तोड़ते हुए तेज रफ्तार कार खाई में पलट गई। सीमेंटेड पोल से टकराते ही कार का एयर बैग खुल गया, जिससे विक्रांत सिंह और चालक की जान बच गई। हालांकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 

विज्ञापन


विज्ञापन


गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के बसपुर गांव निवासी विक्रांत सिंह सुबह आजमगढ़ जा रहे थे। उन्होंने बताया कि सामने चल रही कार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हुई और पलट गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को कार से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि कार सवार युवक घायल नहीं हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें