फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और टैम्पो में भिड़ंत, दो महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के चिरैयाकोट मुहम्मदाबाद गोहना मार्ग पर स्थित सुल्तानीपुर के पास बेकाबू कार और टैम्पो की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे टैम्प सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गई। टैम्पो में बैठी दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायलों को उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद निवासिनी सीमा पत्नी राजेश और नागेश्वरी पत्नी गरीबन टैम्पो में बैठकर हुसैनाबाद से चिरैयाकोट बाजार जा रही थी। जैसे ही टैम्पो सुल्तानीपुर के पास पहुंची, तेज रफ्तार कार ने टैम्पो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे टैम्पो बीच सड़क पर पलट गया। उसमें बैठी दोनों महिलाओं को गंभीर चोट लगी। जबकि चालक बाल-बाल बच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में दोनों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें