फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 केंद्रों पर जांची जाएंगी बोर्ड परीक्षा की काॅपियां

विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की कवायद तेज हो गई है। जिले के चार कालेजों को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। यहां आठ मार्च से बोर्ड की कापियां जांची जाएंगी। 5.52 लाख कॉपियों का मूल्यांकन 1800 परीक्षक करेंगे। शिक्षा विभाग तैयारियों को अंतिम रुप देने में लगा है। वहीं शिक्षक संगठनों ने मांगों को लेकर मूल्यांकन कार्य बहिष्कार करने का अल्टीमेटम दिया है। ऐसे में मूल्यांकन कार्य पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा दो मार्च को समाप्त होने के बाद रिजल्ट को समय पर घोषित करने के लिए शिक्षा विभाग उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कराने में जुट गया है। बोर्ड की तरफ से 5.52 लाख उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 1800 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके लिए नगर के  तालीमुद्दीन इंटर कालेज, एएल नोमानी इंटर कालेज, मुस्लिम इंटर कालेज तथा शहीद इंटर कालेज मधुबन को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं की खेप आनी शुरू हो गई है। तालीमुद्दीन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मजहर अली ने बताया कि 1.12 लाख कॉपियों का मूल्यांकन होना है। इसके लिए छह सौ परीक्षकों की ड्यूटी इस केंद्र पर लगाई जाएगी। एएल नोमानी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य उस्मान अली ने बताया कि मूल्याकन की तैयारी पूरी कर ली गई है।

उधर, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर आठ मार्च से मूल्यांकन कार्य बहिष्कार करने का अल्टीमेटम दिया है। इससे मूल्यांकन कार्य समय से पूरा करने की सरकारी मंशा पर ग्रहण लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें