अमर उजाला और डाबर कंपनी की ओर से मंगलवार को नगर स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल तथा मुहम्मदाबादगोहना ब्लाक अंतर्गत कबीराबाद स्थित बीडी ग्लोबल पब्लिक स्कूल में बच्चों के दंत परीक्षण के लिए नि:शुल्क शिविर लगाए गए। इसमें करीब 600 बच्चों की जांच की गई। उन्हें दांतों के रख रखाव के उपाय बताए।
अमर उजाला और डाबर कंपनी व निदान डेंटल हास्पिटल की टीम ने नगर के सिटी मांटेसरी स्कूल, मुहम्मदाबादगोहना ब्लाक अंतर्गत कबीराबाद स्थित बीडी ग्लोबल पब्लिक स्कूल में शिविर लगाया। निदान डेंटल हास्पिटल के चिकित्सकों सर्वेश कुमार गुप्ता, डॉक्टर संजीव यादव, डॉ. शुभम मद्धेशिया ने बच्चों के दांतों की जांच की।
डॉ. सर्वेश कुमार गुप्ता ने बच्चों को बताया कि दांतों की देखभाल की जितनी जरूरत होती है उतनी ही जरूरत मसूड़ों की देखभाल की भी होती हैं। क्योंकि मसूड़े जितने मजबूत होंगे, दांत भी उतने ही मजबूत रहेंगे। बताया कि दांतों और मसूड़ों को सुबह शाम एक निश्चित समय देना चाहिए। हमें ब्रश करने की क्रिया को अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए।
सुबह उठने के बाद या नाश्ते के पश्चात और रात में सोने से पहले पांच मिनट समय निकालकर ठीक से ब्रश करना चाहिए। डॉ. संजीव यादव ने बताया कि दांतों की सुरक्षा बहुत जरूरी है।
डॉक्टरों ने बच्चों को डाबर कंपनी की ओर से पेस्ट और अमर उजाला की ओर से गिफ्ट हेंपर दिए। इस मौके पर सिटी माउंटेसरी स्कूल के प्रधानाचार्य अजय पांडेय, बीडी ग्लोबल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य के शर्मा ने कार्यक्रम को बच्चों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यकर्ता शशिकांत तिवारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।