फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2681 प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटिकाओं में बंद

Tue, 01 Dec 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय चुनाव में प्रधानी और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए दूसरे चरण में दो ब्लाकों घोसी और बड़रांव में 68.33 फीसदी मतदान हुआ। दूसरे चरण में घोसी एवं बड़रांव ब्लाक के ग्राम पंचायतों के मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक वोट डाले।
विज्ञापन



 बड़राव में जहां बवाल के बाद बरौली ग्राम पंचायत का मतदान  जिलाधिकारी ने स्थगित कर दिया, वहीं अन्य स्थानों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ। घोसी में 69.78 प्रतिशत एवं बड़रांव में 67.11 प्रतिशत वोट डाले गए। इसी के साथ ही 2681 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटिकाओं में बंद हो गया।


घोसी ब्लाक में कुल 72 ग्राम प्रधान पदों के लिए 443  प्रत्याशी मैदान में थे। वहीं 882 सदस्य पदों के लिए 863 प्रत्याशी मैदान में थे। यहां मतदान के लिए 92 मतदान केंद्र एवं 167 मतदेय स्थल बनाए गए थे।
विज्ञापन



सुबह से ही मतदान को लेकर लोगों में उत्साह दिखा। कई स्थानों पर फर्जी वोट को लेकर झड़प भी हुई वहीं कई को पुलिस ने हिरासत में भी लिया।


बड़रांव ब्लाक में 72 ग्राम प्रधान पदों के लिए 458 प्रत्याशी मैदान में थे, वही 924 सदस्य पदों के लिए 917 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां मतदान के लिए 91 मतदान केंद्र एवं 223 मतदेय स्थल बनाए गए थे।


 बड़रांव ब्लाक में भी मतदान को लेकर उत्साह रहा। यहां महज एक गांव में मारपीट को लेकर अन्य स्थानों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। इसी के साथ ही 2681 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटिकाओं में बंद हो गया। मतदान समाप्ति के बाद सभी मतपेटिकाएं सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूमों में सुरक्षित रखवा दी गई।
विज्ञापन



 मतदान के दिन दोनों ब्लाकों में विद्यालय से लेकर प्रतिष्ठान तक बंद रहे। अधिकारी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर जायजा लेते रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें