शो रूम प्रबंधक ने इस सीसीटीवी की फुटेज को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है
- फोटो : Demo pic
रमजान माह का आखिरी सप्ताह चल रहा है। ऐसे में ईद को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस बार ईद पर सुरक्षा को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी। ईद के दिन ईदगाहों पर सीसी कैमरों से नजर रखी जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने ईद का त्योहार सकुशल संपन्न कराने के लिए सीआरपीएफ एवं दो कंपनी पीएसी सहित अन्य जनपदों की पुलिस की मांग की है। अति संवेदनशील जनपद में ईद का त्योहार हो या कोई अन्य त्योहार, सभी पर प्रशासन की पैनी नजर रहती है। रमजान माह का अंतिम सप्ताह चल रहा है और ईद की तैयारी तेज हो गई है।
प्रशासन ने ईद के त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीआरपीएफ की मांग की है। पुलिस को उम्मीद है कि एक ही दो दिन में एक कंपनी सीआरपीएफ, दो कंपनी पीएसी मिलेगी। इसके अलावा अन्य जनपदों के भी पुलिस इंसपेक्टर एवं सब इंसपेक्टर के साथ आरक्षियों के मिलने की उम्मीद है। मजिस्ट्रेटों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
नगर में जगह-जगह सीसी कैमरे के स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं। ईद के त्योहार को लेकर हर थानों पीस कमेटी की बैठक भी की जा रही है वहीं जिला स्तर पर भी शांति एवं सुरक्षा के बंदोबस्त हो चुके हैं।
पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा का कहना है कि सीआरपीएफ सहित पीएसी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। ईद के त्योहार पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। अराजकतत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है।