पिपरीडीह। परदहां ब्लाक क्षेत्र के पिपरीडीह स्थित राम अवध सिंह महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन छात्र छात्राओं ने रैली निकालकर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
छात्र छात्राओं ने पिपरीडीह बढुआगोदाम मार्ग पर बिना हेलमेट पहने और एक वाहन पर तीन सवारी बैठा कर गुजर रहे बाइक सवारों को एनएसएस कैडेट्स समाझाने के साथ ही बताया कि सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनें, जीवन अनमोल है लापरवाही न करें, नशा है जान लेवा नशा कर वाहन न चलाएं। वाहन निर्धारित गति में चलाएं, सड़क के बांयी तरफ चलें, वाहन चलाते समय सजग रहें, यातायात चिन्हों का उपयोग करें,वाहन चलाते समय दूसरों का ध्यान रखे आदि बिंदुओं पर जागरूक किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सतीश सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा के महत्व का जीवन में ध्यान रखने की जरूरत है। प्रबंधक अजीत कुमार सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सड़क पर चलने के लिए कानून के नियमों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए, इसके लिए दुपहिया वाहन चालक हेलमेट का उपयोग करें। चार पहिया वाहन चालक सीटबेल्ट का उपयोग करें एवं ड्राइविंग लाइसेन्स अनिवार्य रूप से हो। स्पीड ब्रेकर एवं घुमावदार मोड़ में वाहनों की गति धीमी रखें। इस मौके पर रविकांत तिवारी, दिलीप, सिद्धार्थ व सुरेंद्र घोषा आदि उपस्थित रहे।