फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने देखा तैयारियों का हाल

Sat, 29 Aug 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 31 अगस्त के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए बन रहे पंडाल का शनिवार को आजमगढ़ मंडल के कमिश्नर आर पी गोस्वामी, परिवहन मंत्री दुर्गा यादव, पूर्व मंत्री यशवंत सिंह सहित कई बड़े सपा नेताओं ने जायजा लिया। साथ ही पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड और कलेक्ट्रेट स्थित प्रतिमा स्थल का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट स्थित सीएम के कार्यक्रम स्थल का शनिवार आजमगढ़ मंडल के कमिश्नर आर पी गोस्वामी ने डीएम, एसपी और अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
कमिश्नर ने कार्यक्रम स्थल के नीचे वाहनों को आने जाने के लिए लग रहे खडंजे को सही करने का निर्देश दिया। उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके बाद वे हेलीपैड पर भी पहुंचे। वहां पर भी सारी झाड़ियों को काटने के निर्देश दिया। शनिवार को कलेक्ट्रेट पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय ने जिलाधिकारी से मिलकर तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने साउंड के लिए अच्छी व्यवस्था करने की बात कही। पूर्व मंत्री और एमएलसी यशवंत सिंह और पीओसी बोर्ड श्रम विभाग के अध्यक्ष नफीस अहमद ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने भी कई कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। शनिवार शाम को प्रदेश के परिवहन मंत्री दुर्गा यादव भी कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने पहुंचे। उनके साथ आजमगढ़ के सपा  जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, मऊ के सपा जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवप्रताप यादव, युवजन सभा जिलाध्यक्ष अशोक यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें