फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीईओ ने किया स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक क्षेत्र के हाफिजपुर स्थित कंपोजिट स्कूल हाफिजपुर में आधुनिक स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी आरपी राम ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान बीईओ ने कहा कि इस विद्यालय के लिए स्मार्ट क्लास की स्थापना बच्चों के शिक्षण- अधिगम में मील का पत्थर साबित होगी। एसआरजी संजय कुमार तिवारी ने कहा कि पूरे विकासखंड के विद्यालयों में स्मार्ट क्लास रूम की व्यवस्था कराई जाएगी। प्राथमिक विद्यालय मालव के प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि स्मार्ट क्लासरूम की स्थापना के साथ साथ शिक्षकों में स्मार्ट सोच भी होनी चाहिए। इस अवसर पर शिक्षक संकुल के सदस्य मदन कुमार, शिव मुनि चौहान, मोतीलाल, राम रतन सिंह चौहान, शेख आबिद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें