मुस्लिम समुदाय के पैगम्बर हजरत मुहम्मद मुस्तफा के सम्बंध में अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में घोसी ?
- फोटो : MAU
घोसी। यति नरसिंहानंद द्वारा मुस्लिम समुदाय के पैगंबर हजरत मुहम्मद मुस्तफा के प्रति आपत्तिजनत टिप्पणी से नाराज मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एसडीएम घोसी को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की।
मुस्लिम समुदाय के आक्रोशित लोग करीमुद्दीनपुर से नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे थे। एसडीएम को सौंपे राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में कहा है कि यती नरसिंहानंद सरस्वती ने दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पैगंबर हजरत मुहम्मद के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की जो निंदनीय है। ऐसे में नरसिंहानंद को गिरफ्तार करने की मांग की गई है । ज्ञापन सौंपने वालों में खुर्शीद खान, शमीम रजा, शादाब, मुहम्मद कासिम, मुहम्मद हस्सान, मुहम्मद नवाज, आकिब सिद्दीकी, आदिल अंसारी, दुरुल हसन, आसिफ रजा उपस्थित रहे।