फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामअवध सिंह महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया गया। छात्र छात्राओं ने सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई किया।
विज्ञापन



साथ ही गांव में पौधरोपण कर पर्यावरण शुद्धता के प्रति लोगों को जागरुक किया। वहीं छात्र छात्राओं ने योगासन कर लोगों को योगाभ्यास कर निरोग रहने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि केएमके इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रामवृक्ष यादव तथा महाविद्यालय के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से पौधरोपण कर शिविर का शुभारंभ किया।


शिविर में पिपरीडीह बाजार, रेलवे स्टेशन, गांव जाकर साफ सफाई किया। पौधरोपण कर ग्रामीणों को पर्यावरण और स्वच्छता से रहने के प्रति जागरुक करने का प्रयास किया। इसके बाद  महाविद्यालय के प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गय
विज्ञापन



छात्र छात्राओं ने कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। छात्रा सपना सिंह, सोनी मौर्या, अनुप्रिया, कृष्णा सिंह,अर्चना सिंह ने दहेज गीत पेश कर लोगों को सोचने पर विवश कर दिया। 


इस मौके पर महाविद्यालय के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरणीय प्रदूषण आज की सबसे बड़ी घातक समस्या है। पौधरोपण कर हरे पौधों की सुरक्षा तथा संरक्षण पर पर्यावरणीय शुद्धता कायम रखी जा सकती है। राष्ट्रीय सेवा योजना की आवश्यकता स्वतंत्रता संग्राम के समय देश के महापुरुषों ने महसूस किया था। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरु ने एनएसएस की बुनियाद रखी।  इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी संतोष खरवार, बीबी सिंह, शिवकुमार सिंह, श्वेता गुप्ता आदि शामिल थे। सतीश
सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
रानीपुर। क्षेत्र के पलिया स्थित बाबा भृगु महाविद्यालय के प्रांगण में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना   शिविर के दूसरे दिन शनिवार को राष्टीय सेवा योजना के स्वयं सेवक सेविकाओं  द्वारा महाविद्यालय परिसर की साफ सफार्इ की गई।इस अवसर पर कार्यकम के मुख्य  अतिथि जनता पी जी कालेज रानीपुर  के  पूर्व प्राचार्य डॉ. आरपी यादव ने कहा की मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। सामाजिक प्राणी तभी बन सकता जब उसके कार्य सामाजिक हों, समाज के प्रति सेवा भाव  हो।इस  मौके पर कार्यकम अधिकारी डॉ. नवीन सिंह ने कहा की साफ सफाई से रहकर हम गंभीर  बीमारियों से बच सकते है। इस अवसर पर प्रबंधक रामविलास दुबे,  प्रमोद, शिवदास  पांडेय,  रामलाल आदि लोग उपस्थित रहे।
छात्रों ने किया पौधरोपण
फतहपुर मंडाव | विकास खंड क्षेत्र के मोलनापुर ऋषि रामनरेश कृषक महाविद्यालय का राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर शनिवार से शुरू हुआ। बच्चों ने पौधरोपण किया। उधर शहीद अक्षयवर मल्ल  महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने विकास खंड क्षेत्र के गांगेवीर प्राथमिक  विद्यालय  की साफ सफाई की। इस अवसर पर  प्राचार्या सुनीता सिंह ने कहा कि एनएसएस के माध्यम से  प्रतिभागियों में पक्का इरादा, दूर दृष्टि व व कड़ी मेहनत के साथ सेवा भाव का समावेश होता है|
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें