28 दिसंबर को होने वाली मुख्य सचिव के साथ वीडियो क्रांफ्रेंसिंग के मद्देनजर जिला अधिकारी ने कलेक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा की।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिरी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सहायक निबंधक सहकारी समितियां, जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस अनुपस्थित रहे।
सभी अनुपस्थित अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी से अनुमति लिए बिना मुख्यालय से बाहर चले जाने पर जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस का कार्यभार अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पाठक को सौंप दिया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गिरिजेश कुमार त्यागी, परियोजना निदेशक हरिचरन सिंह, उप निदेशक कृषि सहित समस्त विभागों के विकास विभाग से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।