फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस करोड़ से सुंदर, विकसित होगा नगर

Sat, 03 Jan 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर को दस करोड़ की लागत से सुंदर- स्वच्छ और सुगम बनाया जाएगा। नगर पालिका जल्द ही बनौरा से संगत घाट होते हुए बंधा रोड को उच्चीकृत करके वाराणसी- गोरखपुर फोरलेन से जोड़ेगी।
विज्ञापन


यह कार्य फरवरी तक पूरा किया जाना है। इससे यातायात सुगम होगा। इसके अलावा नगर में सफाई अभियान को भी गति देने के लिए घर-घर जाकर कूड़ा उठाने की व्यवस्था की जा रही है।

सफाई कर्मी घरों से कूड़ा एकत्र करेंगे। नगर पालिकाध्यक्ष  शाहीना अरशद जमाल ने पालिका सभागार में 170  स्थानों पर होने वाले विकास कार्यों का सामूहिक शिलान्यास किया।
विज्ञापन



शनिवार को  पालिका सभागार में आयोजित सामूहिक शिलान्यास समारोह को संबंोधित करते हुए शाहीना अरशद जमाल ने कहा कि मऊ के विकास का पहिया दिनों दिन और तेजी के साथ चलता रहेगा।

 दावा किया कि हमारा यह निरंतर प्रयास है कि मऊ नगरपालिका प्रदेश में एक आदर्श नगर पालिका के रूप में स्थापित हो। 

उनका प्रयास है कि पालिका के सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास हो और कोई भी क्षेत्र, मुहल्ला अथवा गली विकास से वंचित न रहने पाए।

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि किसी भी परिवार को कूड़ा घर से बाहर न फेंकना पड़े। बल्कि सफाई कर्मी प्रत्येक घर पर जाकर कूड़ा एकत्र करे। इस कार्य में जनता का सहयोग अपेक्षित है।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अरशद जमाल ने कहा कि पालिका क्षेत्र में एक साथ 170 स्थानों पर शिलान्यास होना अपने आप में गौरव की बात है।

कहा कि मऊ नगर पालिका आदर्श नगर बनने की दिशा में पल-पल तेजी से अग्रसर है। उन्होंने पालिकाध्यक्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि नलकूपों को सेटेलाइट से संचालित करने के लिए आटोमीशन सिस्टम की स्थापना,

 परिवार रजिस्टर, गृहकर और जलकर के साथ ही जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र को आनलाइन किया जाना आदि ऐसे कार्य हैं, जो पालिका विकास के पथ में मील के पत्थर साबित होंगे।


 इस मौके पर पालिका के सभासद गण जहरी सेराज, मंजूर अहमद, विनय सिंह, अताउल्लाह ,आदि पालिकाध्यक्ष द्वारा पालिका क्षेत्र के बहुमुखी विकास के लिए पालिकाध्यक्ष की कार्यकुशलता की सराहना किया और सहयोग का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें