फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: एक ही सड़क पर दो बजट खपाने में जुटे...1.54 करोड़ से हो रही मरम्मत, फिर होगा चौड़ीकरण

विज्ञापन
चौड़ीकरण के लिए स्वीकृत कोपागंज कसारा मार्ग के पुराने ढांचे पर कराया जा रहा विशेष मरम्मत। संवाद
विज्ञापन
कोपागंज-कसारा मार्ग विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार की कमाई का जरिया बन गया है। जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के प्रयास से 7 माह में 5.5 किमी लंबी सड़क पर दो बार बजट स्वीकृत हुआ है।
विज्ञापन

पहले विशेष मरम्मत के लिए 1.54 करोड़ रुपये मिले। फिर मार्च माह के अंतिम सप्ताह में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 9.49 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए।
जिम्मेदार अब दोनों बजट एक ही सड़क पर खपाने में जुट गए हैं। विशेष मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। दो माह बाद टेंडर होने के बाद दूसरे बजट से इसी सड़क का चौड़ीकरण कराया जाएगा।
इस कार्यप्रणाली से क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी है।क्षेत्र के देवप्रकाश राय, हृदयनारायण सिंह, रामनवल राही, गोलू सिंह, जितेंद्र गोयल, उजागिर और लालसा प्रसाद आदि ने बताया कि कसारा में मऊ-मधुबन मार्ग पर जिले का मेडिकल कॉलेज बन रहा है।
विज्ञापन

प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। कोपागंज से कसारा तक 5.5 किमी लंबी सड़क बीते नौ वर्षों से बदहाल है। दो बार निर्माण होने और मानक का पालन न होने से धन का दुरुपयोग होगा।
सड़क को नए सिरे से बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड ने वर्ष 2021 से लगातार चार बार प्रस्ताव भेजा था। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने भी आठ बार विभाग को पत्र लिखा, लेकिन स्वीकृति नहीं मिली।
निर्माण खंड ने पांचवीं बार 26 मार्च 2025 को पुनः प्रस्ताव भेजा और मंत्री ने नौवीं बार पत्र लिखा, जिस पर चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए मंजूरी मिली।
इससे पहले 27 सितंबर 2025 को इसी सड़क की विशेष मरम्मत के लिए 1.54 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। बाद में नए प्रस्ताव के तहत चौड़ीकरण के लिए 9.49 करोड़ रुपये मार्च माह में आवंटित किए गए।
विभागीय अधिकारियों ने टेंडर होने के बाद काम शुरू करने और विशेष मरम्मत के लिए स्वीकृत 1.54 करोड़ रुपये शासन को लौटाने की बात कही थी, लेकिन टेंडर हुए बिना ही कार्य शुरू कर दिया गया। सड़क वर्तमान में 3.75 मीटर चौड़ी है, जिसे बढ़ाकर 5.5 मीटर किया जाना है।

सड़क पर गड्ढे बन गए हैं, जिसके चलते आवागमन में परेशानी हो रही है। वर्तमान में सड़क की मरम्मत कराई जा रही है ताकि चलने लायक हो जाए। टेंडर होने के बाद चौड़ीकरण का काम शुरू होगा। -राकेश कुमार, अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें