विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट रमेशचंद्र राय ने सार्वजनिक स्थान पर अश्लील गाना गाने के मामले में सरायलखंसी थाना क्षेत्र के मुगेंसर गांव निवासी देवदत्त पुरी पुत्र कन्हैया को सुनवाई के बाद दोषी पाया।
उसे दो माह की सजा के साथ ही 500 सौ रुपये अर्थदंड लगाया गया। अर्थदंड न देने पर 15 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। मामला सरायलखंसी थाना क्षेत्र का है।
शराब बरामदगी के मामले में एक को सजा
विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट रमेशचंद्र राय ने शराब बरामदगी के मामले में आरोपी कोतवाली मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के मकरी गांव निवासी त्रिलोकी चौहान पुत्र स्व. चंद्रधारी चौहान को सुनवाई के बाद दोषी पाया। इसके बाद उसे न्यायालय उठने तक की सजा के साथ ही 1500 रुपये अर्थदंड लगाया। अर्थदंड न देने पर 7 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। मामला कोतवाली मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र का है।