नगर के डीसीएसके पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित रस्सी कूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग
मऊ। नगर के डीसीएसके पीजी कॉलेज में शुक्रवार को शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बॉल थ्रो, रस्सी कूद, फ्रॉग जंप में प्रतिभागियों ने प्रतिभा दिखाई।
बॉल थ्रो में महिला वर्ग में इंदू गोड प्रथम, नेहा सैनी द्वितीय, प्रेम ज्योति तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में करम इलाही प्रथम, संदीप यादव द्वितीय, ऋतिक कुमार तृतीय स्थान पर रहे। रस्सी कूद प्रतियोगिता के महिला वर्ग में बबली चौहान प्रथम, आंचल वर्मा द्वितीय, तनिष्क तृतीय स्थान पर रहे। पुरुष वर्ग में सर्वेश चौबे प्रथम, शिवा राजभर द्वितीय, प्रिंस कुमार सिंह तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, फ्रॉग जंप के महिला वर्ग में प्रथम स्थान रेनू यादव, द्वितीय नेहा सैनी, तृतीय स्थान पर इंदु रहीं। पुरुष वर्ग में सर्वेश चौथे प्रथम, शिव राजभर द्वितीय, नितिन विश्वकर्मा तृतीय स्थान पर रहे। सभी को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शर्वेश पांडेय ने की। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक मजबूती ही नहीं प्रदान करता, बल्कि यह जीवन में अनुशासन, संघर्षशीलता और टीम भावना विकसित करने का माध्यम है। मेजर ध्यानचंद की खेल साधना हर छात्र-छात्रा के लिए प्रेरणादायक है। डॉ. सीपी राय ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है। यदि विद्यार्थी खेल को अपनी दिनचर्या में शामिल करें तो न केवल उनका शरीर स्वस्थ रहेगा, बल्कि मानसिक एकाग्रता और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। मेजर ध्यानचंद ने पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया, हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए।कार्यक्रम के संयोजक डॉ. हरिलाल रहे।