वलीदपुर (मऊ)। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कस्बा के विजय स्तंभ के पास मंगलवार की शाम तीन सिपाहियों द्वारा किराना व्यापारी की पिटाई करने का वायरल हुई वीडियो को एसपी घुले सुशील ने गंभीरता से लिया। इस दौरान एसपी ने तीनों पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया।
मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के विजय स्तंभ के पास मौजूद किराने की दुकान को बंद कर व्यापारी बाहर खड़ा था। तभी वहां पहुंचे, तीन सिपाहियों ने व्यापारी से वहां खड़े रहने का कारण पूछा, व्यापारी ने घर के सामने खड़ा होने की बात बोले जाने पर तीनों सिपाही उन्हें गालियां देने लगा। जब व्यापारी ने विरोध जताया तो चंदन कुमार नामक सिपाही ने व्यापारी की पिटाई शुरू कर दिया।
साथ ही घसीटते हुए पुलिस चौकी ले गए। किसी ने इस घटना की रिकार्डिंग कर लिया, वीडियो वायरल होने पर एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया और सिपाही चंदन कुमार को लाइन हाजिर कर पूरे मामले की जांच का आदेश दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को संज्ञान में लेकर एसपी द्वारा की गई कार्रवाई की लोगों ने सराहना की है।