मऊ। जिले में बुधवार को 2432 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें 19 नए संक्रमित मरीज मिले। वहीं एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई। जिलें मेें मृतक मरीजों का आंकड़ा 65 पहुंच गया।
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को 1603 लोगों की जांच एंटीजेन से की गई, इसमें 8 मरीज संक्रमित मिले। वहीं आजमगढ़ से आई 829 आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में 10 जबकि एक व्यक्ति ट्रूनाट जांच में संक्रमित मिला। संक्रमित मरीजों में नगर क्षेत्र से 4, दोहरीघाट ब्लाक से 10, कोपागंज ब्लाक से 1,परदहा ब्लाक से 2, बडराव ब्लाक से 1 और एक अन्य जगह से मिला है। जिले में कुल मरीजों की संख्या 7,990 पहुंच गई है। इसमें 7,609 मरीज रिकवर हो चुके है। वहीं 65 मरीजों की मौत हो चुकी है, सक्रिय 316 मरीजों में से 241 का उपचार होमआईसोलेशन में किया जा रहा है।
606 लोगों को लगा टीके की पहली डोज
जिले में मंगलवार को 51 केंद्रों पर चौथे चरण में टीकाकरण किया गया। जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल के साथ 51 अस्पतालों पर टीकाकरण का आयोजन हुआ। जिसमें 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के 606 लोगों को टीके की पहली डोज दी गई। जबकि इन्हीं केंद्रों पर 120 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई।