टीमऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जनपद इकाई की बैठक सोमवार को जिला कार्यालय अलाउद्दीनपुरा में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने कहा कि एक अक्तूबर 2020 से वित्तीय वर्ष 2019- 2020 में कुल बिक्री 10 करोड़ से अधिक है। उन पर टीसीएस लागू होगा। किसी एक खरीदार को वर्ष में 50 लाख से ऊपर की बिक्री पर बिल में ही टीसीएस एकत्रित करके सरकार को जमा करना होगा। कहा कि व्यापारी सरकार का एजेंट नहीं है, हमारे व्यापार मंडल ने वित्त मंत्री से समय मांगा है। हमारी बातों को स्वीकृत नहीं किया गया तो व्यापारी इसका जोरदार तरीके से विरोध करेंगे। कहा कि व्यापारियों के मान सम्मान की रक्षा के लिए अंतिम समय तक संघर्ष किया जाएगा। अंत में सर्वसम्मति से मऊ नगर व्यापार मंडल का गठन किया गया।
हाजी शफीक अहमद डायमंड अध्यक्ष, हाजी जमील सेठ, सत्यदेव केडिया, हाजी इश्तियाक , आजाद यादव, शीतल प्रसाद बरनवाल, परवेज अहमद आहूजा, बबलू राय को उपाध्यक्ष बनाया गया। बाबूलाल अग्रवाल को महामंत्री, मोहम्मद अफजल, मोहम्मद इमरान, अनूप अग्रवाल, गोपाल कन्नौजिया, रवि शंकर खंडेलवाल तथा रामू यादव को मंत्री बनाया गया। हाजी इकबाल अहमद, शंकर कल्याणी, अनिल कुमार विश्वकर्मा , फकरू जमा मंत्री, जलालु राइन को प्रचार मंत्री तथा अभिषेक खंडेलवाल को आय-व्यय निरीक्षक बनाया गया।