जिला न्यायालय की स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए ने दोहरे हत्याकांड के प्रकरण में मऊ के विधायक मुख्तार अंसारी एवं अन्य अभियुक्तों को तलब किया है सोमवार को प्रकरण सुनवाई के लिए नियत है मुख्तार अंसारी पंजाब के रोपड़ जिला कारागार में बंद है।
डीजीसी गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि मऊ के दक्षिण टोला थाने में दर्ज दोहरे हत्याकांड का मामला स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए में लंबित है जिसकी सुनवाई 12 अक्टूबर को होनी है कोर्ट ने विधायक मुख्तार अंसारी एवं इस प्रकरण के अन्य अभियुक्तों को तलब किया है।