फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: परीक्षा केंद्र के रूटों पर चलेंगी बसें, परिवहन विभाग की विशेष व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा को सकुशल एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए परिवहन विभाग ने विशेष तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षार्थियों को समय से केंद्र तक पहुंचाने के लिए परीक्षा केंद्रों के रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन और परिवहन विभाग के बीच समन्वय स्थापित कर ऐसे मार्गों की सूची तैयार की जा रही है, जहां परीक्षार्थियों की संख्या अधिक है। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले छात्रों को ध्यान में रखते हुए सुबह के समय बसों की आवृत्ति बढ़ाई जाएगी, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा तिथियों पर बसों का संचालन निर्धारित समय से पहले शुरू कराया जाएगा। जरूरत पड़ने पर रिजर्व बसों की भी व्यवस्था रहेगी। साथ ही प्रमुख बस स्टैंड और परीक्षा केंद्रों के आसपास निगरानी रखी जाएगी, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। आरएम मनोज कुमार वाजपेयी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के दौरान हमारी बसें जिन रूटों पर संचालित होती है। यदि उस रूट पर परीक्षा केंद्र हैं तो परीक्षा के निर्धारित समय से पहले बसों का संचालन किया जाएगा। ताकि परीक्षा शुरु होने से पहले छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया जा सके। यदि बसें कम पड़ेंगी तो अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें