फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिच्छवी एक्सप्रेस के निरस्त होने के बाद बसों में उमड़ रही है भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। रेलवे ने कोहरे तथा ठंड के चलते दिल्ली रूट की प्रमुख ट्रेन लिच्छवी एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया है। लिच्छवी के निरस्त होने से इस रूट के यात्रियों के लिए कोई दूसरी ट्रेन न होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दिल्ली रूट पर ट्रेन न होने से रोडवेज बसों में बढ़ती भीड़ देखकर परिवहन निगम ने दिल्ली रूट पर दो बसों का संचालन बढ़ा दिया है। जिससे यात्रियों को सहूलियत मिल सके।
विज्ञापन

सीतामढ़ी से मऊ जंक्शन वाया होते हुए आनंद विहार तक जानी वाली लिच्छवी एक्सप्रेस का संचालन रेलवे ने निरस्त कर दिया। रेलवे के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि सीतामढ़ी से आनंद विहार जाने वाली 040005 लिच्छवी एक्सप्रेस 18 दिसंबर से 2 फरवरी 2021 तक निरस्त रहेगी। जबकि 04006 आनंद विहार से सीतामढ़ी जानी वाली लिच्छवी एक्सप्रेस 16 दिसंबर से 31 जनवरी 2021 तक निरस्त रहेगी।
उधर वर्तमान में दिल्ली रूट पर लिच्छवी एक्सप्रेस के अलावा सरयु यमुना एक्सप्रेस का संचालन हो रहा है। पहले से 23 जोड़ी ट्रेनों में केवल नौ एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन से रेलवे यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। वहीं अब दिल्ली की मुख्य ट्रेन लिच्छवी एक्सप्रेस के निरस्त होने से यात्रियों की परेशानी ओर बढ़ गई। मजबूरन में दिल्ली रूट के यात्री रोडवेज बसों से यात्रा कर रहे है। वहीं मऊ रोडवेज डिपो के एआरएम विवेकानंद त्रिपाठी ने बताया कि लिच्छवी एक्सप्रेस के निरस्त होने के बाद दिल्ली रूट पर संचालित बसों में भीड़ बढ़ी है। जिसे देखते हुए वर्तमान में दिल्ली रूट पर संचालित दो बसों को बढ़ाकर चार बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें