फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कल्पनाथ के गांव से लखनऊ के लिए चलेगी बस

विज्ञापन
सेमरी जमालपुर में यहीं से चलेगी रोडवेज बस। संवाद
विज्ञापन
मऊ। जिले के विकास पुरुष पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय के गांव सेमरी जमालपुर से लखनऊ तक रोडवेज बस चलेगी। परिवहन निगम के अधिकारी 16 फरवरी की सुबह 8:30 बजे हरी झंडी दिखाकर नए रूट पर लखनऊ के लिए बस रवाना करेंगे। ये बस सेमरी जमालपुर से रोज सुबह 8:30 बजे से मझवारा-घोसी-नदवासराय-मुहम्मदाबाद गोहना-आजमगढ़ होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से चारबाग तक जाएगी। दिसंबर 2025 में परिवहन निगम ने ग्रामीण रूट पर सर्वे के बाद बस चलाकर ट्रायल किया था। इस रूट पर बस चलने से 100 से अधिक गांव के लोगों को लाभ मिलेगा। लखनऊ जाने में आसानी होगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने ग्रामीणों की सुविधा के लिए यह निर्णय लिया है। सेमरी जमालपुर से बस चलाने के लिए आजमगढ़ मंडल के योगी सेवा संगठन के मंडलाध्यक्ष श्रीराम पांडेय ने एक सितंबर 2025 को सीएम योगी को पत्र लिखा था। इससे पहले दिसंबर 2025 में मऊ-घोसी-नदवासराय होते हुए पहली बार रोडवेज बस चलाई गई थी, जो अब तक इसी रूट से होते हुए लखनऊ जाती है। एआरएम गौतम कुमार गुप्ता ने बताया कि ग्रामीण रूटों पर बंद बसों के संचालन की दिशा में ये अच्छी पहल है। दिसंबर 2025 में सर्वे के दौरान रूट पर पड़ने वाले मार्ग की स्थिति, यात्रियों की संख्या और डिपो से दूरी समेत कई बिंदुओं पर रिपोर्ट बनाकर भेजी गई थी। सभी मानकों को पूरा करने पर रूट पर बस चलाने का निर्णय लिया गया है।
-
इनसेट -
शाम पांच बजे चारबाग पहुंचेगी बस

ये बस रोजाना पं. अलगू राय शास्त्री बस स्टेशन से सुबह 07:30 बजे रवाना होगी। आठ बजे सेमरी जमालपुर पहुंचेगी, 30 मिनट रुककर 8:30 बजे रवाना होगी, मझवारा होते हुए घोसी पहुंचेगी। फिर 10 बजे नदवासराय-मुहम्मदाबाद गोहना होते हुए दोपहर 12 बजे आजमगढ़ और शाम पांच बजे चारबाग पहुंचेगी। शाम को आठ बजे चारबाग से रवाना होकर फिर इसी रास्ते सुबह पांच बजे बस सेमरी जमालपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें