फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी का पुतला फूंका,

Mon, 25 Jul 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
सड़क जाम करते छात्र
विज्ञापन
शिक्षा सत्र बीत जाने के बाद भी खाते में छात्रवृत्ति की रकम नहीं आने से नाराज डीसीएसके पीजी कालेज के नाराज छात्रों ने जिला समाज कल्याण अधिकारी का पुतला फूंका। उन्होंने कालेज के पास मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। लगभग एक घंटे जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। पुलिस ने छात्रों को समझाबुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन



प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शिक्षा सत्र बीत गया और नया शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है। छात्रवृत्ति अब तक खाते में नहीं भेजी जा सकी है। आनलाइन आवेदन करने में छात्रों के सैकड़ों रुपये खर्च हो जाते हैं जबकि विभाग मामूली गलतियों पर भी फार्म को रिजेक्ट कर देता है।


छात्रवृत्ति न मिलने से छात्रों को आगे की पढ़ाई में दिक्कत पेश आ रही है। जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा छात्रों के हितों की अनदेखी की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायती पत्र देने के बाद भी मामले को लटका दिया गया है। प्रशासन छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है।
विज्ञापन



छात्रवृत्ति खाते में अविलंब नहीं भेजी गई तो आंदोलन तेज करना ही एक मात्र विकल्प होगा। जाम करने वालों में चंदन साहनी, मोहम्मद अरशद, शहनवाज आलम, मयंक पांडेय, अमन यादव, कलीम खान, सौरभ गौतम, रविंद्र, अल्ताफ आलम, रणधीर यादव, यशवंत सिंह, वीरु सिंह, सौरभ, नेहाल वर्मा, अविनाश वर्मा, रोहित गुप्ता, हनुमान गुप्ता, मंजीत यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें