घोसी नगर के मधुबनमोड पर चीनी राष्ट्रपति का पुतला दहन करते घोसी संघर्ष समिति के लोग।
- फोटो : MAU
घोसी।नगर के मधुबन मोड़ पर भारत-चीन सीमा पर शहीद हुए जवानों को घोसी संघर्ष समिति ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। साथ ही चीन के राष्ट्रपति ने पुलता दहन कर विरोध जताया।
घोसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि भारत एक गुलदस्ता की तरह से है। जिसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई जैसे हर धर्म के फूलों से सजा है। भारत से जो टकराएगा वह चकनाचूर हो जाएगा। कहा कि हमारी सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब चीन से आयात निर्यात पर रोक लगे, जिससे चीन की आर्थिक स्थिति कमजोर हो। इस मौके पर शेख हिसामुद्दीन, सुदर्शन कुमार, नौशाद खान, राजेश जायसवाल, जय वर्मा, हरेंद्र चौरसिया, राजेश साहनी, शेख सलाउद्दीन आदि मौजूद रहे।