Mau News: मऊ जिले में सेंध काटकर कोरियर सर्विस से चोरों ने लाखों का सामान उड़ाया। घटना मधुबन थाना क्षेत्र के शहीद इंटर कॉलेज के पास स्थित कोरियर सर्विस पर हुई।
मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के शहीद इंटर कॉलेज के समीप स्थित कोरियर सर्विस सेंटर कार्यालय का रविवार की देर रात चोरों ने सेंध काटकर उसमें रखा लाखों का सामान चुरा ले गए। सोमवार की सुबह जब कार्यालय खोलने कर्मचारी पहुंचे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच पड़ताल में जुटी रही।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के सुवाह निवासी अविनाश यादव ने बताया कि मधुबन मझवारा शहीद मार्ग स्थित शहीद इंटर कॉलेज के समीप सिध्दा अहिलासपुर में मीशो कोरियर सर्विस नाम से एक कार्यालय संचालित है। जिसमें वह शाखा प्रबंधक है।
बताया कि सोमवार की सुबह जब कार्यालय पर पहुंचा तो देखा कि शटर में लगा ताला टूटा था और दीवार में सेंध कांटा हुआ था। जबकि कार्यालय में रखा 2 प्रिंटर, एक लैपटॉप, 5 बैंग पार्सल, एक स्कैनर, एक कैमरा, बैटरी व एक इनवेंटर गायब था।
इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह द्वारा बताया गया कि मामले में तहरीर मिली है। आसपास लगें सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। बहुत जल्द ही घटना का पर्दाफाश हो जायेगा।