स्थानीय नगर पंचायत के स्थायी कार्यालय के लिए शासन से दो करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। वर्ष 2014 में वलीदपुर कस्बा को नगर पंचायत घोषित किया गया था, जिसमें 16 वार्ड बनाए गए हैं।
2014 से पहले वलीदपुर ग्राम पंचायत की ओर से जमीन चिन्हित कर ओवरहेड टैंक बनवाया गया था। दर्जा मिलने के बाद इसी चहारदीवारी के अंदर नगर पंचायत का अस्थायी कार्यालय बनाया गया। बाद उसी अस्थायी कार्यालय को पशु आश्रय भी बनाया गया। दो साल पहले उसी परिसर में स्थायी लाइब्रेरी भी बनाई गई।
नगर पंचायत के स्थायी कार्यालय के लिए लंबे समय से जमीन तलाशी जा रही थी, अधिशासी अधिकारी अर्जन कुमार और चेयरमैन सावित्री गुप्ता ने बताया कि कार्यालय निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है, जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। संवाद