सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अछार गांव में रास्ते के विवाद को लेकर ग्रामीणों के प्रदर्शन के दौरान प?
- फोटो : MAU
बढ़ुआ गोदाम। परदहा ब्लाक और सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अछार गांव में कई गांवों को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग को दबंगों ने बुधवार को बंद कर दिया। इससे नाराज अछार गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने गांव के पास एक बगीचे में विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन की जानकारी पाकर सीओ सिटी और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। आरोपियों से वार्ता के आश्वासन पर भी बात नहीं बनी।
अछार गांव के लोगों के अनुसार आदि काल से गांव के लोगों के साथ पड़ोस के ठकुरमनपुर, सलाहाबाद और ताहिरपुर गांव के लगभग दस हजार लोगों का आवागमन जिस रास्ते से होता था। उस रास्ते को कुछ दबंगों ने बुधवार को बंद कर दिया। गांव के लोगों का कहना था उस रास्ते के न बंद करने का अनुरोध किया गया लेकिन लोगों ने उनकी एक नहीं सुनी। ग्रामीणों का यह भी कहना था कि इस मामले की शिकायत प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों से की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में गांव के पास गगीचे में एकत्र हो गए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन करना शुरु कर दिया। विरोध प्रदर्शन की जानकारी पाकर सीओ सिटी नरेश कुमार और सरायलखंसी एसओ डीके श्रीवास्तव प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों को रास्ता बंद करने की बात बताया। अधिकारियों ने रास्ता बंद करने वालों से बात कर समस्या सुलझाने का प्रयास किया लेकिन विफल रहे। दोनों पुलिस अधिकारी लोगों को आश्वासन देकर वापस चले आए और उधर कुछ देर तक प्रदर्शन करने के बाद ग्रामीण भी अपने घरों को लौट गए।