फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर में अधपका खाना देने का आरोप, युवक की तबीयत बिगड़ी

Wed, 13 May 2020 11:56 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मऊ नगर के क्वारंटीन सेंटर में क्वारंटीन एकयुवक तबीयत खराब होने पर बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचा। युवक का आरोप है कि क्वारंटीन सेंटर में अधपका खाना खाने से उसका पेट खराब हो गया। तहसीलदार ने युवक के  आरोप को गलत बताया है।

विज्ञापन


जिले के घोसी तहसील के अमिला निवासी बसंत एक सप्ताह पहले दिल्ली से लौटा था। प्रशासन ने नगर के ताजोपुर स्थित फातिमा क्वारंटीन सेंटर में उसे क्वारंटीन किया है। बुधवार की दोपहर एक बजे पेट में दर्द होने पर वह जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचा।

युवक का आरोप है कि क्वारंटीन सेंटर में भोजन देने में लापरवाही बरती जा रही है। कई दिनों से अधपका भोजन खाने से उसकी तबीयत खराब हो गई। तहसीलदार ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि युवक का आरोप गलत है। क्वारंटीन सेंटर में 132 लोग क्वारंटीन हैं। लेकिन किसी और ने आरोप नहीं लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें