फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: घोसी बस स्टेशन पर 4 दुकानों पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी नगर पंचायत बस स्टेशन निर्माण में बाधा बन रही 4 दुकानों पर रविवार को बुलडोजर चला। जर्जर भवन की दीवार ढहने से बस स्टेशन निर्माण में काम कर रहे मजदूरों को दबने का खतरा था। छह दुकानों का आंकलन नगर पंचायत ने लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता से कराया था।
विज्ञापन

जांच के बाद उन सभी दुकानों को लोक निर्माण विभाग ने जर्जर घोषित किया था। रिपोर्ट के अनुसार, छह दुकानों को ढहाकर नए सिरे से बनवाने की सलाह दी गई थी। दिसंबर से 30 मार्च तक नगर पंचायत ने मकान मालिकों को चार बार नोटिस भेजा। बड़ागांव निवासी महमूद अहमद और दुकानदार अभिषेक गुप्ता ने एक व्यक्ति पर प्रशासन के साथ मिलकर दुकान पर कब्जा करने का आरोप लगाया। बताया कि दुकान और जमीन के मालिकाना हक के विवाद में न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। महमूद अहमद ने बताया कि उनके और भाईयों के बीच दुकान का बंटवारा नहीं हुआ है, ये विवाद भी न्यायालय में विचाराधीन है। अनिल कुमार, अधिशासी अधिकारी, घोसी ने बताया कि बस स्टेशन के बगल की छह दुकानें पूरी तरह जर्जर हो गई थी। लोक निर्माण विभाग ने जांच के बाद रिपोर्ट लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें