फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: रसोई में जल रही भट्ठी, खाते में आ गई सिलिंडर की सब्सिडी

विज्ञापन
घोसी तहसील क्षेत्र में चूल्हे पर खाना पकाती महिला। संवाद
विज्ञापन
घोसी तहसील क्षेत्र में गैस एजेंसियों की ओर से गैस सिलिंडर की कालाबाजारी का मामला सामने आने के बाद उपभोक्ताओं में नाराजगी है। उपभोक्ताओं आरोप है कि बिना सिलिंडर प्राप्त किए ही उपभोक्ताओं के खातों में सब्सिडी भेज दी जा रही है। ऑनलाइन रिकॉर्ड में सिलिंडर की आपूर्ति दिखा दी जा रही है।
विज्ञापन

इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी एजेंसी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। घोसी तहसील क्षेत्र में छह गैस एजेंसी हैं। एजेंसी संचालकों की मनमानी से उपभोक्ता परेशान है। घोसी नगर के बड़ागांव निवासी रमेश ने बताया कि उन्होंने 27 मार्च को जामडीह स्थित गैस एजेंसी पर गैस सिलिंडर के लिए ऑनलाइन बुकिंग की थी।
आरोप है कि एजेंसी संचालक ने सिलिंडर की डिलीवरी दिखाते हुए उनके खाते में सब्सिडी भेज दी। हकीकत में उन्हें अभी तक सिलिंडर प्राप्त नहीं हुआ है। वे प्रतिदिन एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं। उनकी रसोई में भट्ठी पर खाना बन रहा है। मदापुर समसपुर छावनी निवासी जावेद ने बताया कि उनके नाम पर भी गैस सिलिंडर की बुकिंग और डिलीवरी बिना उनकी जानकारी के ही दिखा दी गई है। जब उन्होंने इसकी जानकारी ली तो उन्हें इस गड़बड़ी का पता चला। नगर के ओबैदुल्लाह ने बताया कि उन्होंने लगभग एक माह पूर्व गैस सिलिंडर की बुकिंग कराई थी, लेकिन आज तक उन्हें सिलिंडर नहीं मिला।
विज्ञापन

इसके बावजूद रिकॉर्ड में डिलीवरी दिख रहा है। कहा कि एजेंसी संचालक उपभोक्ताओं के नाम पर गैस सिलिंडर की कालाबाजारी कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी गैस एजेंसी संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस बाबत उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। शिकायतों की जांच कराई जाएगी। यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें