फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तीन घंटे गरजा बुलडोजर, 26 जगहों से हटाए स्थायी अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तीसरे दिन बुधवार को नगर पालिका परिषद का बुलडोजर बलिया मोड़ पर गरजा। इस दौरान लोक निर्माण विभाग की तरफ से नापी गई सीमा में अवैध अतिक्रमण किए गए पक्के निर्माण को जमींदोज कर दिया। 26 स्थानों पर अतिक्रमण हटाए गए। सांसद प्रतिनिधि अतुल राय ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाया। इसके बावजूद अतिक्रमण हटाए जाने का अभियान जारी रहा।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट राजेश सिंह के नेतृत्व में सीओ सिटी शीतला प्रसाद पांडेय, ईओ दिनेश कुमार, सफाई और खाद्य निरीक्षक सत्यप्रकाश के साथ शहर कोतवाल शैलेष सिंह के साथ बड़ी संख्या में पुलिस टीम बलिया मोड़ पहुँची, यहां पहले अतिक्रमण हटाने को लेकर मुनादी कराया। इसके बाद अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान शुरू किया। तीन घंटे में 26 अतिक्रमण जिसमें पक्के निर्माण शामिल थे, उन्हें जेसीबी से तोड़ दिया गया। इसके बाद 45 अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया।
बुधवार को प्रशासन अमला एक्शन मोड में रहा।बलिया मोड़ पर सबसे पहले 26 स्थाई अतिक्रमण को चिन्हित किया गया। इसके बाद मुनादी करने के बाद दोपहर प्रशासन ने इन सभी अतिक्रमण को ढहा दिया। इस बीच घोसी सांसद के प्रतिनिधि ने विरोध किया लेकिन प्रशासन की सख्ती के आगे यह विरोध टिक सका। साथ ही इधर से ही 45 अस्थायी अतिक्रमण को भी तीन घंटे तक चले अभियान के तहत हटा दिया गया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही ।
विज्ञापन



इस बीच घोसी सांसद प्रतिनिधि ने अतिक्रमण हटाए जाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाया। सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय का कहना था कि प्रशासन की तरफ से अतिक्रमण के मामले में नोटिस जारी किया जाना चाहिए था। लेकिन बिना नोटिस जारी किए ही अभियान शुरू कर दिया गया। इसके बाद भी अतिक्रमण हटाए जाने की प्रक्रिया चलती रही।
फतेहपुर मड़ाव : मधुबन तहसील क्षेत्र के कटघरा शंकर शहीद स्मारक स्थल के समीप अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर जेसीबी से अवैध अतिक्रमण हटवाया गया। शहीद स्मारक स्थल के समीप जिला परिषद मार्ग के सड़क के किनारे दबंगों ने अतिक्रमण किया था । जिसको लेकर गांव के लोगों ने शिकायती पत्र दिया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम अवधेश कुमार चौहान के निर्देशन पर प्रशासनिक अधिकारियों ने जेसीबी से सड़क के किनारे हुए अतिक्रमण को हटवाया।
-
72 घंटे में चारों तहसील में चला बुलडोजर
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार के निर्देश पर गत 30 अक्तूबर से ही अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान नगर क्षेत्र, तहसील सदर, मुहम्मदाबाद गोहना, घोसी और मधुबन में मंगलवार तक 184 अवैध अतिक्रमण हटाए गए थे।। 48 घंटे में चारों तहसीलों में कुल 320 अतिक्रमण हटाए गए थे। जबकि मंगलवार को चारों तहसीलों में 118 कनेक्शन की चेकिंग के दौरान कुल 35 विद्युत कनेक्शन मिलने पर 44 विद्युत कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें